leadership

leader’s messages

श्री परमानंद , अध्यक्ष

सभी को नव - सत्र की हार्दिक शुभकामनाये।

हमें बालक के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयासरत रहना होगा।प्रत्येक बालक कुछ न कुछ गुण लेकर दुनिया में आता है, आवश्यकता तो सिर्फ इस बात की है की उन गुणों को कैसे निखारा जाये। इसके लिए छात्र की रुचियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, फिर उसे उसी रूचि के अनुसार शिक्षा प्रदान की जाये। मानवीय नैतिक गुणों को संजोए विद्यालय हमेशा से ही बदलते सामाजिक परिवेश में अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं गुणवत्ता कायम रखने की कोशिश करता रहा है।

किशोर मन में स्वतंत्र सोच भरने, संवेदनशील तरुण हर्दय को सौहार्दपूर्ण तरीके से जीने और बदलती हुई तनावपूर्ण दुनिया के साथ सामंजस्य सीपित करने एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित सी. सी. ई. पैटर्न पर आधारित तकनिकी एवं वैज्ञानिक पध्दति की शिक्षा देने में विद्यालय की भूमिका कई गुणा बढ़ी है। इस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए विधालय अपने क्षितिज को लगातार फैलाता रहा है।

21वीं सदी की चुनौतियाँ उन्हे बड़े अवसरों के रूप में तब्दील करने के लिए इंगित कर रही है। आपकी प्रेरणा तथा नजरिया हमें सफलता की राह दिखती रही है। मै विधालय परिवार के उन सदस्यों को बधाई देता हूँ, जो नयी पीढ़ी को गुणवत्ताजनक शिक्षा उपलब्ध कराने में अपना भव्य योगदान दे रहे है।

श्री अश्वनी कुमार , प्राचार्य

भारत वर्ष के पुनरुत्थान कर्ता, युग मनीषी संन्यासी स्वामी विवेकानंद के शिक्षा – विषयक विचारों से प्रेरित हो पूज्य पूर्वजों के स्वप्न को साकार करने हेतु विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा मार्गदर्शित तथा विवेकानंद शिक्षा समिति गोहाना द्वारा संचालित गीता विद्या मंदिर, गोहाना वर्ष 1979 को अपने शैशव रूप में स्थापित हुआ | सर्व समाज की अभिलाषाओं पूर्ण करने हेतु इस विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्व० मा० डॉo नन्दलाल चुघ ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण समर्पित किया | विद्या भारती के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षा के साथ – साथ अनेक प्रकार की सह्पाठ्य गतिविधियों का सफल आयोजन बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु किया जाता है, जिससे बालक अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए अच्छा नागरिक बन सके | सफलता और प्रगति की निरंतर धारा में प्रवाहित यह विद्यालय 40 वर्ष की तरुणाई को स्पर्श कर रहा है | आज विद्यार्थियों , शिक्षकों , अभिभावकों एवं प्रबंध समिति की अनवरत साधना से विद्यालय न केवल गोहाना मंडल वरन सोनीपत जिले का एक सुस्थापित कीर्तिमानयुक्त शिक्षण संस्थान के रूप में समाज के मानस पटल में आदर के साथ विराजित है | इस विद्यालय से पढ़कर विद्यार्थी आज समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करते हुए भारत माता की जय के साथ योग्य नागरिक होने की भूमिका निभा रहे हैं | शिक्षा सभी के लिए मोक्ष का मार्ग है जिसे सेवा द्वारा प्राप्त किया जा सकता है , इसी पवित्र उद्देश्य को अपनी प्रेरकशक्ति मानते हुए इस ईश्वर प्रेरित कार्य में लगे हुए हैं, आप सभी का निरंतर सहयोग एवं सद्भावना हमें प्राप्त हो इस पुनीत कामना के साथ ..........

Management Staff members

Our team members are the backbone of GVM school. They are highly educated, well trained and experienced. They go beyond their work hours to help students in their study and training process. Our faculty members have years of experience in working in reputed schools. Our members are:

Address

Gita Vidya Mandir
Gudha Road Gohana
Distt. - Sonipat (Haryana)
131301

©2018 Gita Vidya Mandir School. All Rights Reserved.